भाकियू कार्यकर्ता बड़े आंदोलन की तैयारी करें: दिगंबर
धामपुर/स्योहारा। भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि भाकियू कार्यकर्ताओं को बड़े आंदोलन की तैयारी करनी होगी क्योंकि सरकार किसानों के खिलाफ नए अध्यादेश ला रही है, जिसका भाकियू खुलकर विरोध करती है। भाकियू ूूूने संकल्प ग्रहण कर रखा है कि वह किसानों का हरगिज नुकसान नहीं होने देगी।
गांव नरावली में सभा में उन्होंने कहा कि हम सभी को एक होकर किसान हित में काम करना है। सरकार की जुल्म ज्यादती बर्दाश्त नहीं होगी। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा सरकार की हर गलत नीति का भाकियू विरोध करेगी। ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। न्याय पंचायत मेवा नवादा, किबाड़, सब्दलपुर में संगठन की समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक स्योहारा की कार्यकारिणी के प्रयासों की सराहना की।
न्याय पंचायत रहटोली के ग्राम मकसूदपुर में शोक सभा कर स्वर्गीय संजीव प्रधान को श्रद्धांजलि दी। दिवंगत प्रधान के छोटे भाई अमरीश कुमार को भाकियू का सक्रिय कार्यकर्ता बनाया गया। इस अवसर पर रोहित चौहान, अमित चौधरी, स्वास्तिक चौधरी, शफीक अहमद, अरविंद चौहान, अवनीश कुमार, सत्यवीर सिंह, आलोक चौधरी रहे।