संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। भाकियू लोकशक्ति का बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर तहसील परिसर में धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को दो कार्यकर्ता क्रमिक अनशन पर बैठ गए।
मंगलवार को भाकियू लोकशक्ति के ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह काकरान की अध्यक्षता में चले धरने पर रम्पुरा निवासी धर्मेंद्र सिंह व ब्रह्म सिंह क्रमिक अनशन पर बैठ गए। ब्लाॅक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह काकरान ने बताया कि संयुक्त किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी छतर सिंह सचिव ने धरने का समर्थन किया है। कार्यकर्ताओं ने गांव गजुपुरा निवासी ज्योति के ससुराल से चल रहे विवाद के चलते विवाहिता को न्याय दिलाने, गांव अकबर झोझा में ग्राम समाज की भूमि पर खड़े पेड़ कटवाकर रास्ता साफ कराने, गांव नायक नंगला में तालाब में टंकी न बनाकर ग्राम समाज की भूमि टंकी बनवाने आदि की मांग की है।
राष्ट्रीय महासचिव चौधरी पदम सिंह ने शासन प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेकर अविलंब कार्यवाही करने मांग करते हुए कार्रवाई न होने पर आंदोलन को नया रूप देने की चेतावनी दी है। धरने पर जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत, चौधरी सतबीर सिंह, अमरीश देशवाल, रामकुमार सिंह, प्रदीप राणा, मूला सिंह, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह, नौबहार सिंह, इस्तकार, सोनू कश्यप, विजयपाल सिंह, विजेंद्र प्रधान, रईस, रूपचंद, अकरम, मुब्बशीर आदि मौजूद रहे।