फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 100 मीटर दौड़ में बिट्टू व वैदिका बनी तेज धावक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से न्याय पंचायत स्तर पर खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन चल रहा है। मंगलवार को बरूकी न्याय पंचायत विद्यालय फरीदपुर मान प्रांगण में हुई, जिसमें 100 मीटर दौड़ में बिट्टू व वैदिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद विजेता छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिक बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में बिट्टू प्रथम, हर्ष द्वितीय और आदित्य कुमार ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में वैदिका ने प्रथम स्थान, हर्षिका ने द्वितीय और रिया ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग जूनियर 600 मीटर दौड़ में रिया प्रथम, दिशा ने द्वितीय स्थान तथा सुहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल बालक वर्ग में खंडसाल स्कूल प्रथम ने प्रथम स्थान पाया। संवाद

बाइक सवार की ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मौत

चांदपुर। गांव चेहली निवासी बाइक सवार श्याम सिंह की ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को गांव चेहली निवासी श्याम सिंह उम्र 42 वर्ष नूरपुर मंडी से सब्जी बेचकर बाइक द्वारा अपने घर आ रहे थे। चांदपुर नूरपुर मार्ग से गांव चेहली संपर्क मार्ग पर गांव जाफरपुर कोट कब्रिस्तान के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से श्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के पुत्र राजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घायल पिता श्याम सिंह की नूरपुर सरकारी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें