फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाकियू जिलाध्यक्ष ने घोषित की जंबो कार्यकारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने सोमवार को जनपद बिजनौर की जंबो कार्यकारिणी घोषित कर दी। जिले के पदाधिकारियों के साथ ब्लाॅक, तहसील अध्यक्ष बनाए गए। वहीं संदीप त्यागी को भाकियू का चौथी बार मीडिया प्रभारी नियुक्त किया।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह सोनू ने बताया कि विजय सिंह पहलवान, ठाकुर देवराज चौहान, सुनील चौधरी, नरदेव सिंह को जिला महासचिव बनाया गया। इसके अलावा लुधियान सिंह, ऋषिपाल यादव, देवदत्त शर्मा, जिवरिश अहमद, मुनेन्द्र सिंह, डाॅ. मदन चौहान, हर्षवर्धन सिंह, डाॅ. शैलेन्द्र चौहान को जिला उपाध्यक्ष, देवेन्द्र कौशिक, योगेश राजपूत, विनीत धनकड़ व महिपाल सिंह को जिला संगठन मंत्री बनाया। डाॅ. संजीव कुमार, कोमन सिंह, जगत सिंह, वीरसिंह डबास, अशोक कुमार, विनीत मौर्य, मुकेश कुमार, संजीव चौधरी जिला सचिव को बनाया। कहा कि संदीप त्यागी भाकियू जिला मीडिया प्रभारी बने। रामभजन सिंह, डालचन्द्र प्रधान को जिला प्रचार मंत्री बनाया गया।
- इन्हें तहसील अध्यक्ष बनाया
जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने बताया कि अंकुर चौधरी को सदर तहसील बिजनौर का अध्यक्ष, शिवकुमार को नजीबाबाद तहसील एवं कुलदीप शर्मा को चांदपुर तहसील अध्यक्ष बनाया। महेन्द्र प्रधान, बलजीत सिंह, शीशपाल सिंह, रामपाल सिंह, विजयपाल सिंह जिला संरक्षक चुना गया।
विज्ञापन

- इन्हें मिली ब्लाॅक की जिम्मेदारी
जिलाध्यक्ष ने बताया कि विजय सिंह को ब्लाॅक मोहम्मदपुर देवमल सदर, धर्मेन्द्र सिंह को हल्दौर ब्लाॅक अध्यक्ष, अवनीश कुमार को नजीबाबाद अध्यक्ष, योगेन्द्र सिंह को किरतपुर ब्लाॅक अध्यक्ष, बलजीत सिंह को कोतवाली अध्यक्ष, अशोक कुमार चौहान को अल्हेपुर धामपुर ब्लाॅक अध्यक्ष, संजीव कुमार को आकू नहटौर ब्लाॅक अध्यक्ष, विजेन्द्र सिंह को अफजलगढ़ ब्लाॅक अध्यक्ष, गजेंद्र सिंह बुढ़नपुर ब्लाॅक अध्यक्ष, गजेन्द्र सिंह को नूरपुर ब्लाॅक अध्यक्ष व हरिराज सिंह को जलीलपुर चांदपुर ब्लाॅक अध्यक्ष बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें