फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाकियू चढूनी ने बकाया भुगतान की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्दौर। भाकियू चढूनी की गांव फड़ियापुर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिलाई चीनी मिल द्वारा किसानों के गन्ने का समस्त बकाया भुगतान न मिलने पर आक्रोश जताते हुए उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को गांव फड़ियापुर निवासी जसवीर सिंह के आवास पर भाकियू चढूनी की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि बिलाई मिल द्वारा गन्ने के शीघ्र भुगतान न होने पर मिल क्षेत्र से गन्ना सेंटर हटाकर दूसरे अन्य मिल को आवंटित कराएं जाने, छुट्टा पशुओं पर अंकुश लगाने आदि मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर शासन व प्रशासन द्वारा बिलाई मिल से शीघ्र भुगतान नहीं दिलाएं पर किसानों के गन्ना सेंटर हटाकर दूसरे अन्य मिल को आवंटित नहीं किया गया तो संगठन विरोध कर शीघ्र उग्र आंदोलन करेगी। जिसकी जिम्मेदारी शासन, प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। बैठक में संगठन विस्तार करते हुए दस लोगों को सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष विकास उर्फ नूरी, मुनेंद्र सिंह, मुस्तकीम अंसारी, चरण सिंह, पप्पू सिंह सचिन कुमार, लोकेंद्र सिंह, छोटन सिंह, जिलेपाल सिंह, कमल सिंह, रोहिताश आदि मौजूद रहे। संचालन राकेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें