नजीबाबाद। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 30 लाभार्थियों को आवास निर्माण के स्वीकृति पत्र और निर्माण की प्रथम किस्त दी गई। लाभार्थियों को मुख्यमंत्री का योजना से संबंधित लाइव कार्यक्रम भी दिखाया गया।
ड्वाकरा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी एवं नोडल अधिकारी रचना गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, बीडीओ ज्योति चौधरी ने योजना के लाभार्थियों को आवास योजना से संबंधित स्वीकृति पत्र प्रदान किए। लाभार्थियों को आवास निर्माण की 40 हजार रुपये की प्रथम किस्त भी जारी की गई।
योजना के अंतर्गत क्षेत्र के बोक्सा जनजाति, दिव्यांग, दैवीय आपदा के वर्ष 2023-24 के 30 लाभार्थियों का 1.20 लाख रुपये की धनराशि से आवास निर्माण कराए जाना है। लाभार्थियों में मोटाढाक, मेदूवाला, फजलपुर हबीब, हीमपुर पछातपुरा के ग्रामीण शामिल हैं। संवाद