फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गन्ना आयुक्त कार्यालय पर किसानों का प्रदर्शन

Wed, 09 Aug 2023 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
लखनऊ में धरने के दौरान गन्ना आयुक्त से वार्ता करते भाकियू अराजनैतिक के सदस्य।
विज्ञापन
- नजीबाबाद शुगर मिल क्षमता वृद्धि के लिए जुटे किसान
विज्ञापन


- भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले जुटे किसान

- गन्ना आयुक्त ने 85 करोड़ का हो चुका है आवंटन, जल्द शुरू होगा काम

अमर उजाला ब्यूरो

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसानों ने गन्ना आयुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसान धरने से तब उठे जब नजीबाबाद शुगर मिल की क्षमता वृद्धि को लेकर 85 करोड़ रुपये का आवंटन होने की बात कहते हुए गन्ना आयुक्त ने जल्द ही इस पर काम शुरू करने का आश्वासन दिया। अन्य कई मामलों पर भी किसानों ने अपनी बात रखी।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा के मुताबिक सीएम ने वर्ष 2017 में बिजनौर जिले की नजीबाबाद शुगर मिल की क्षमता वृद्धि की एक सार्वजनिक कार्यक्रम में घोषणा की थी। हैरत की बात यह है कि यह योजना आज तक परवान नहीं चढ़ पाई। इसी से आक्रोशित किसान बुधवार को गन्ना आयुक्त कार्यालय पर इकट्ठा हो गए। सबसे ज्यादा किसान बिजनौर जिले से आए थे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष युवा दिगंबर सिंह ने कहा कि जब तक नजीबाबाद शुगर मिल क्षमता वृद्धि को लेकर बजट का आवंटन नहीं किया जाता तब तक किसान धरने पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि सरकार को अपना वायदा पूर करना चाहिए। किसानों ने जब अनिश्चितकालीन धरने का एलान कर दिया तो शाम को लगभग 5:00 बजे गन्ना आयुक्त प्रभुनारायण सिंह ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया। प्रतिनिधिमंडल से हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि नजीबाबाद शुगर मिल की क्षमता वृद्धि हेतु 85 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। जल्दी ही विस्तारीकरण के कार्य को शुरू कराया जाएगा। इस पर किसानों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया। इसके अलावा किसानों को घटतौली पर लगाम लगाने, बजाज शुगर मिल का गन्ना आवंटन कम किए जाने का भी आश्वासन दिया गया धरने को मुख्य रूप से यूनियन के राष्ट्रीय सचिव जावेद तोमर, नितिन सिरोही, कुलवंत सिंह , फहीम सिद्दकी, राजेश रावत आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें