फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की चौपाल

विज्ञापन
नजीबाबाद के ग्रामीण क्षेत्र की चौपाल में योजनाओं की जानकारी देते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने की चौपाल
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल आयोजित कर किसानों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी।
नांगलसोती और नजीबाबाद के गांव बरमपुर, शाहजहांपुर, दशरथ, पूंडरी खुर्द, बरकातपुर में भाजपा के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम को चौपाल के रूप में मनाया गया। मुख्य वक्ता भाजपा जिलामंत्री तरुण राजपूत के नेतृत्व में चौपाल में सरकार की जन उपयोगी योजनाओं पर चर्चा गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों को सरकार की किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जरूरतमंदों के लिए आवास निर्माण योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, वार्ड प्रभारी संदीप कुमार, मंडल महामंत्री अतुल राजपूत, अंकित, जयप्रकाश, विजयपाल सिंह, कोमल सिंह, लल्लू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें