त्रिकोणीय बना मुकाबला तो जीत गई भाजपा
बिजनौर। बढ़ापुर विधानसभा पर चुनाव शुरू हुआ तो मुकाबला त्रिकोणीय नजर आने लगा था। इस त्रिकोणीय मुकाबले का कारण बने बसपा प्रत्याशी मोहम्मद गाजी। मोहम्मद गाजी 2012 का चुनाव इसी सीट से जीते थे। 2017 में इन्होंने यह सीट छोड़ दी थी और धामपुर से चुनाव लड़कर हार गए। इस बार फिर से मोहम्मद गाजी ने बढ़ापुर सीट पर वापिसी कर ली। वहीं जहां भाजपा के सुशांत सिंह अपने कार्यकाल में यहां पैर जमा चुके थे, वहीं सपा ने इस सीट पर कपिल गुर्जर को मैदान में उतारा। इनकी बिरादरी के वोट तो यहां पर ज्यादा नहीं थे, लेकिन सपा की ओर मुस्लिम मतदाताओं के रुझान ने इन्हें मुकाबले मजबूत बना दिया। वहीं दूसरी ओर मोहम्मद गाजी ने यहां चुनाव मजबूती से लड़ा तो मुकाबला त्रिकोणीय हो गया। मोहम्मद गाजी के मजबूत होने से सपा कमजोर हो गई और भाजपा को इसका फायदा मिला। मुस्लिम वोटों मेें सपा और बसपा दोनों जगह बिखराव हुआ और भाजपा ने बड़े अंतर से इस सीट पर जीत हासिल कर ली। 14 हजार से ज्यादा वोटों से सुशांत सिंह यहां जीत गए।