फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव को लेकर नब्ज टटोली

Thu, 29 Jun 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर डाक बंगले में कार्यकर्ताओं को पुस्तक भेंट करते भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेद्र सिंह
विज्ञापन
- प्रदेशाध्यक्ष ने 9 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक की भेंट
विज्ञापन

-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों और शहर के प्रबुद्ध व्यक्तियों की नब्ज टटोली। प्रदेशाध्यक्ष देर रात तक शहर में कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे और लोकसभा चुनाव के लिए जोश भरने का काम किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित। सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल के साथ बिजनौर शहर में संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं व प्रबुद्ध व्यक्तियों से मुलाकात की। प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने डॉ. रीता त्यागी, ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता बलवंत सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता हुकम सिंह से मुलाकात की। प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने उन्हें केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं 9 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी हरिओम शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, पूर्व सांसद राजा भरतेंद्र सिंह, डा बीरबल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की जनसभा की भीड़ को लेकर रही चर्चा
भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा बिजनौर की नुमाइश ग्राउंड में आयोजित जनसभा में पार्टी के लक्ष्य से कम संख्या रही। जबकि जनसभा में कई विधान सभाओं से लोगों को बुलाया गया था। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार जनसभा पर गुटबंधी का असर दिखा। भीड़ को देखकर अतिथि नाखुश दिखाई दिए। जनसभा में भारी संख्या में प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक आदि उपस्थित रहे। जनसभा की सफलता को पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि कई दिनों से रणनीति बना रहे थे। सभी को जिम्मेदारी भी दी गई थी। पार्टी इस पर मंथन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें