फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वन विभाग की बकरी को मारकर खा गया गुलदार

Thu, 29 Jun 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
रेहड़ के गांव मच्छमार में गुलदार द्वारा बकरी को निवाला बनाने के बाद घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी व
विज्ञापन
- गुलदार को पकड़ने के लिए खुले में बांधी गई थी बकरी
विज्ञापन

- अफसर गुस्साए ग्रामीणों को समझा रहे गुलदार दोबारा आएगा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़ (बिजनौर)। गांव मच्छमार में गुलदार को पकड़ने के लिए नलकूप परिसर में वन विभाग की ओर से बांधी गई बकरी को गुलदार ने मार डाला। वन विभाग के अनेकों प्रयासों के बाद भी गुलदार के नहीं पकड़े जाने से ग्रामीणों में खौफ बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।


आतंक के पर्याय बने गुलदार ने वन विभाग की ओर से गांव मच्छमार में नलकूप परिसर में खुले में बांधी गई बकरी का ही शिकार कर लिया। वन विभाग की ओर से गुलदार का शिकार करने के लिए इस बकरी को बांधा गया था। वन विभाग की यह तरकीब भी कोई काम न आ सकी। गुलदार ने वन विभाग के अधिकारियों की योजना को ही धता बताकर बकरी को निवाला बना लिया। इस संबंध में एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया की वन विभाग मच्छमार व बादशाहपुर के आसपास ही गुलदार की शरणस्थली मान कर चल रहा है। गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मच्छमार, बादशाहपुर सहित क्षेत्र में छह पिंजरे व कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। जिनकी वन विभाग मुस्तैदी से निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से भी ट्रैप करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को टीम ने क्षेत्र में जाकर ग्रामीणों को समझाया की यदि खुले में बंधी बकरी को गुलदार खा लेता है तो वहां भीड़ न करें। शिकार वाले स्थान पर गुलदार दोबारा जरूर आता है। क्योंकि मानव गंध आ जाने पर गुलदार वापस चला जाता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा ही वन विभाग का प्रथम प्रयास है। जल्दी ही गुलदार को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर महाप्रबंधक उत्पादन वन निगम संजय पाठक, वन संरक्षक मुरादाबाद रमेश चन्द्रा, डीएफओ अरुण कुमार सिंह, एसडीओ ज्ञान सिंह व अंशुमान मित्तल विभागीय कर्मियों सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें