फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नूरपुर - भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे बिजनौर

Sun, 26 Mar 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पिता के निधन पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन दिनेश चौधरी को दी सांत्वना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन दिनेश चौधरी के आवास पर पहुंचे। उनके पिता आशाराम चौधरी के निधन पर शोक जताते हुए परिवार को सांत्वना दी।


जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन दिनेश चौधरी उर्फ मुन्नू बाबू के पिता आशाराम चौधरी का तीन दिन पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। क्रेशर व्यवसायी आशाराम चौधरी राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते थे। वह खुद एक बार नूरपुर के ब्लॉक प्रमुख रहे। इसके अलावा उनकी पत्नी संतोष देवी व पुत्रवधू ललिता देवी भी ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। ललिता देवी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की बहन हैं। आशाराम चौधरी के बड़े पुत्र व भूपेंद्र चौधरी के बहनोई दिनेश चौधरी वर्तमान में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन हैं। इससे पहले वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की दोपहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी नूरपुर में दिनेश चौधरी के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। भूपेंद्र चौधरी ने करीब 15 मिनट तक मकान की ऊपरी मंजिल पर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की नीचे आए प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और वहां से मेरठ के लिए चले गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह, अनिल सूद, उमेश कर्णवाल, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, हरिओम शर्मा, महेंद्र धनौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें