भाजपा विधायक के पति संक्रमित, घर में आइसोलेट
बिजनौर। युवा भाजपा नेता व भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी के पति ऐश्वर्य चौधरी को कोरोना हो गया है। ऐश्वर्य चौधरी ने खुद को घर में आईसोलेट कर लिया है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से खुद का परीक्षण कराने की अपील की है। ऐश्वर्य चौधरी ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें दो तीन दिन से जुकाम हो रहा था। परिजनों के कहने पर उन्होंने जांच कराई तो कोरोना संक्रमित होने का पता चला। उन्होंने रविवार को खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये सब को दी और अपनी जांच कराने को कहा। ऐश्वर्य चौधरी ने कहा कि वे पूरी एहतियात कर रहे थे। सोशल डिस्टेंसिंग में रहते थे और घर से बाहर निकलते समय हर वक्त मास्क लगाते थे। लेकिन फिर भी संक्रमण की जद में आ गए।