चिकित्सक चिकित्सक डा.रजनीश शर्मा ने डीएम से शिकायत की है कि उनके पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचते ही मौसम चौधरी व उनके समर्थकों ने उनके साथ गाली गलौच व धक्का मुक्की की। फार्मासिस्ट अचल वर्मा से भी अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। इससे पूर्व भी ऐश्वर्य चौधरी डॉ. फैज हैदर से इसी तरह बदसलूकी कर चुके हैं।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने डीएम से एेश्वर्य चौधरी व उनके समर्थकों के खिलाफ मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करने को कहा है। कार्रवाई न होने पर पीसीएस एसोसिएशन व चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अन्य संगठन व बाह्य रोगी सेवाएं ठप करने की चेतावनी दी है। ऐश्वर्य चौधरी ने भी डीएम से शिकायत करते हुए चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की है।
पेद्दा कांड को लेकर डेढ़ साल जेल मं रहे थे ऐश्वर्य
विधायक पति ऐश्वर्य चौधरी मौसम व चिकित्सक रजनीश शर्मा के बीच हुए विवाद को लेकर जिले की सियासत गरमा गई है। एश्वर्य चौधरी पेद्दा कांड के आरोपी भी रहे हैं। कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था।
जिले की राजनीति में ऐश्वर्य चौधरी का अच्छी पकड़ है। पेद्दा कांड के बाद वे खूब चर्चा में रहे। उन्हें डेढ़ साल से ज्यादा जेल में रहना पड़ा। कोर्ट की रिहाई के बाद ऐश्वर्य चौधरी जेल से बाहर आए और जिले की राजनीति में सक्रिय हो गए। चिकित्सक रजनीश शर्मा से उनका पुराना कोई विवाद नहीं है। हादसे के शिकार पीड़ित परिवार की मदद के लिए वे गए थे।