फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भूमि विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे भाजपा नेता को जड़ा थप्पड़

Tue, 26 Dec 2023 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, किरतपुर। भूमि विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचे पीड़ित पक्ष को दूसरे पक्ष द्वारा सरेआम थाने के बाहर थप्पड़ जड़ दिया। पीड़ित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में नगर उपाध्यक्ष है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला शीशग्रान निवासी रफीउलकमर का आदिल निवासी मौहल्ला काजियान का भूमि विवाद चल रहा है। जिसकी शिकायत पुलिस क्षेत्राधिकारी से की गई थी। मंगलवार को दोनों अपना-अपना पक्ष रखने थाने आए। थाना प्रभारी ने दोनों की बात सुनीं। आरोप है कि थाना प्रभारी के कक्ष से बाहर निकले आदिल ने रफीउल कमर को रोका और गाली-गलौज करने लगा। जब रफीउलकमर ने गाली देने से मना किया तो आदिल ने उसके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया।
पीड़ित रफीउल कमर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में नगर उपाध्यक्ष है और भाजपा का बूथ अध्यक्ष है। रफीउल कमर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी उदय प्रताप ने बताया कि आरोपी आदिल का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें