फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिला चिकित्सक के आरोपों के बाद भाजपा जिला मंत्री पार्टी से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। महिला चिकित्सक के शोषण के आरोपों में घिरे जिला मंत्री प्रभात यादव को जिलाध्यक्ष ने पार्टी से निष्कासित कर दिया। चांदपुर पुलिस ने महिला चिकित्सक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। बुधवार को सोशल मीडिया पर प्रभात यादव ने वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस यह भी जांच करे कि वीडियो, फोटो कहां से आए और किसने वायरल किया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम थाना चांदपुर में महिला चिकित्सक ने तहरीर में आरोप लगाए थे कि उसके पति की मौत के बाद उनके क्लीनिक पर प्रभात यादव अपनी पत्नी के साथ आने जाने लगा। इसी बीच प्रभात यादव ने खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर दिया और बेहोशी की हालत में कुछ अश्लील फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में ले लिए।
इसके बाद ब्लैकमेल कर शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण किया। पुलिस ने भाजपा जिला मंत्री प्रभात यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। उधर बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने प्रभात यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी दायित्वों से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें