फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - निकाय चुनाव में भाजपा को नहीं मिली सफलता

Sun, 14 May 2023 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नजीबाबाद, किरतपुर, नगर पंचायत साहनपुर और जलालाबाद से सभी प्रत्याशी हारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद नजीबाबाद, किरतपुर, नगर पंचायत साहनपुर और जलालाबाद से भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा।
भाजपा ने नगर पालिका परिषद नजीबाबाद से किराना कारोबारी नकुल अग्रवाल, किरतपुर से देवेंद्र कुमार, नगर पंचायत साहनपुर से तासीम राईन और जलालाबाद से फिरोजा को चुनाव मैदान में उतारा था। चारों प्रत्याशियों ने भाजपा को निराश किया। नजीबाबाद और जलालाबाद में प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे, जबकि साहनपुर के भाजपा प्रत्याशी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। भाजपा के लिए नजीबाबाद से फिल्म प्रोड्यूसर एवं समाजसेवी वसीम कुरैशी अध्यक्ष प्रत्याशी का टिकट मांग रहे थे। गत दो वर्षाें से समाजसेवा में सक्रिय रहते हुए भाजपा के वसीम कुरैशी ने नगर को एंबुलेंस सेवा दी। सैकड़ों आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की विभिन्न रूपों में मदद की।
विज्ञापन

समाजसेवा और पार्टी में सक्रिय वसीम कुरैशी के साथ भाजपा का कैडर वोट के साथ नगर का बड़ी संख्या में मुस्लिम पक्ष जुड़ा। नागरिकों को उम्मीद थी कि वसीम कुरैशी को भाजपा नगर पालिका परिषद का प्रत्याशी घोषित करेगी। वसीम के माध्यम से भाजपा को जीत और नगर को बहुमुखी विकास मिलेगा, लेकिन ऐन वक्त पर भाजपा ने वसीम कुरैशी को उनकी बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद टिकट न देकर किराना कारोबारी नकुल अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया। उधर, जलालाबाद और साहनपुर से एक महिला सहित जिन दो मुस्लिम प्रत्याशियों पर दांव खेला वे भी भाजपा को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें