फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - झालू में भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र चौधरी विजेता

Sun, 14 May 2023 02:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 1872 में नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद से पहली बार बना जाट बिरादरी से अध्यक्ष
विज्ञापन

- भाजपा का भी 28 सालों का सूखा हुआ खत्म
फ़ोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/झालू। झालू नगर पंचायत में 150 सालों में पहली बार जाट बिरादरी का व्यक्ति अध्यक्ष बना है। साल 1872 में झालू को नगर का दर्जा मिल गया था, लेकिन अब से पहले कोई भी जाट बिरादारी से अध्यक्ष नहीं बन पाया। इस जीत ने भाजपा का भी 28 सालों का सूखा खत्म कर दिया है।
भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र चौधरी ने सपा प्रत्याशी किश्वर जहां को 1112 वोटों से शिकस्त देकर जीत हासिल की है। शनिवार को आरजेपी इंटर कॉलेज में कस्बा झालू के चेयरमैन पद के लिए सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। मतगणना में नगर पंचायत झालू के चेयरमैन पद के लिए लोकेंद्र चौधरी को 4670 व किश्वर जहां को 3558 वोट मिले। लोकेंद्र चौधरी 1112 वोट से विजयी घोषित होने से पार्टी कार्यकर्ताओं व नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। बसपा से मनब्बर मिर्जा को 112, कांग्रेस से रफत 24, एआईएम से असलम अंसारी 44, निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व निवर्तमान चेयरमैन शहजाद अहमद 2775, निर्दलीय नफीस अहमद 274, अक्शा वसीम 71, वसीम अकरम 196 को वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुस्लिमों के वोटों में बंटवारे से भाजपा को मिली संजीवनी
झालू में भाजपा उम्मीदवार लोकेंद्र चौधरी की जीत ने भाजपा का 28 सालों का सूखा खत्म किया है। क्योंकि साल 1995 में पहली बार भाजपा के अश्विनी अग्रवाल ने जीत का परचम लहराया था, इसके बाद से अब कहीं जाकर भाजपा जीत सकी है। उधर, यह चुनाव जाट बिरादरी के लिए भी अहम रहा। क्योंकि नगर पंचायत के 150 सालों के इतिहास में पहली बार जाट अध्यक्ष बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें