नजीबाबाद। मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे नजीबाबाद बाईपास पर बुलेट बाइक खड़ी कर केक काटना और हुड़दंग करना युवकों को भारी पड़ गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए दस युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर सड़क यातायात बाधित करने का आरोप है।
बृहस्पतिवार को फोरलेन बाईपास पर आस पास गांव में रहने वाले युवक पहुंचे। इन्होंने बुलेट बाइक को सड़क पर खड़ी कर दिया। सड़क के बीच में खड़ी बाइक पर रखकर केट काटा गया। इसके बाद केक को इधर उधर फेंकते हुए जमकर हुड़दंग किया। बाईपास पर वाहन भी दौड़ रहे थे। इससे हादसे का भी खतरा पैदा हो गया।
युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद नजीबाबाद पुलिस हरकत में आई। दस युवकों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही दस युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सड़क पर जश्न का बढ़ा चलन : युवाओं में सड़कों पर जश्न मनाने का चलन बढ़ा है। पहले भी हाइवे पर भी जन्मदिन मनाने और आतिशबाजी करने तक के मामले सामने आ चुके है। पिछले साल भी भनेड़ा टोल प्लाजा के पास जश्न मनाने वाले नजीबाबाद के रईसजादों को पकड़ा गया था।द