फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीरघातिनी छाड़िसि सांगी...

विज्ञापन
नजीबाबाद की रामलीला में लक्ष्मण मूर्छा पर विलाप करते प्रभु श्रीराम। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बीरघातिनी छाड़िसि सांगी...
विज्ञापन

नजीबाबाद। बीर घातिनी छाड़िसि सांगी, तेजपुंज लछिमन उर लागी, मुरुछा भई सक्ति के लागे, तब चलि गयउ निकट भय त्यागे। रामलीलाओं में लक्ष्मण मूर्छा और हनुमान द्वारा संजीवनी लाने की लीला हुई। लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भीषण युद्ध हुआ। मेघनाद की शक्ति लगने से लक्ष्मण मूर्छित हो गए तो मेघनाद उन्हें उठाकर लंका ले जाने के लिए लक्ष्मण के पास पहुंचा। इसी बीच हनुमान ने मेघनाद पर प्रहार कर दिया, जिससे वह लक्ष्मण को छोड़कर चला गया। लक्ष्मण के मूर्छित होने का पता चलते ही रामा दल में शोक छा गया। भाई के मूर्छित होने पर श्रीराम के विलाप देखकर दर्शक भावुक हो गए। विभीषण की सलाह पर हनुमान लंका से राजवैद्य सुखेन लेकर आए और उनके बताने पर संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचाए। लक्ष्मण की मूर्छा टूटते ही रामलीला पंडाल जयश्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठे।
विज्ञापन

आदर्श कला परिषद के डायरेक्टर अमित वर्मा के निर्देशन में रविवार को कलाकारों ने श्रीरामलीला में लक्ष्मण मुर्छा और कुंभकरण वध की लीला का जीवंत और मार्मिक ढंग से अभिनय किया। मंचन के दौरान श्रीरामलीला मंडल के अध्यक्ष साहू राकेश अग्रवाल, मंत्री नरेंद्र शर्मा, आदर्श कला परिषद के अध्यक्ष राकेश महेंद्रा, अमित वर्मा, अविनाश भटनागर, आकाश भटनागर, साकेत शर्मा, अंकुर गुप्ता, रंधावा सिंह, संदीप महेंद्रा, रावघ भटनागर, जतिन वर्मा, देव वर्मा, पवन कुशवाहा, मनी सागर, ईश्वर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें