बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में शोध प्रक्रिया शुरू हो गई है। आठ संस्थागत अनुसंधान समिति (आईआरसी) कमेटी गठित हो गई है। कमेटी ने बायोकेमिस्ट्री के एक शोध करने पर मुहर भी लगा दी है।
शोध के जरिए नई बीमारियों, मरीजों की स्थिति के बारे में पता चलता है। इसी लिहाज से मेडिकल कॉलेज में शोध शुरू करने को अनुमति देने वाली कमेटी का गठन हो गया है।
कमेटी में एक अध्यक्ष, एक सचिव और छह सदस्य हैं। धीरे-धीरे कमेटी ने काम करना शुरू कर दिया है। वर्तमान में बायोकेमिस्ट्री विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर रेखा चौधरी एमबीबीएस के छात्रों के लिए बायोकेमिस्ट्री प्रैक्टिकल चरण प्रथम में संयुक्त वीडियो और प्रदर्शन का उपयोग करके पैर्टन के चार-चरणीय दृष्टिकोण का अनुकूलन शोध प्रस्ताव पर कार्य कर रही हैं।
इस शोध का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को अधिक उत्कृष्ट बनाना है। उनका शोध विशेष रूप से जैव रसायन विषय में शिक्षण विधियों के नवाचार और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।