फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिलाई मिल तीन जुलाई करे भुगतान, वरना होगी एफआईआर

Mon, 26 Jun 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में एडीएम की उप​​स्थिति में वार्ता करते किसान और मिल अ
विज्ञापन
- आरोप बाजार में शीरे का मूल्य 950 रुपये क्विंटल, मिल 500 रुपये बिल पर बेच रही
विज्ञापन

- किसानों की चेतावनी -भुगतान न करने पर किसान डीसीओ कार्यालय व कलक्ट्रेट डालेंगे गन्ना
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम मोहित कुमार की उपस्थिति में हुई बैठक में युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने बिलाई मिल पर अधिक मूल्य में शीरा बेचकर कम बिलिंग दिखाने का मामला उजागर किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने किसानों को शांत किया और कहा कि मिल तीन जुलाई तक शीरा बिक्री के अंतर पैसे का गन्ना मूल्य भुगतान 3 जुलाई तक करें, वरना 4 जुलाई को एफआईआर करा दी जाएगी।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में एडीएम, एसडीएम की मौजूदगी में बिलाई मिल, अन्य अधिकारियों और भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाकियू अराजनीतिक युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि बिलाई चीनी मिल शीरे को 500 रुपये प्रति क्विंटल बिल पर बेच रही है। जबकि बाजार में शीरे का मूल्य 950 रुपये प्रति क्विंटल है। किसानों ने मांग कि 450 रुपये प्रति क्विंटल शीरे पर चोरी की जा रही है। बैठक में बिजली की समस्याओं को जोरशोर से उठाया। समाधान के लिए अफसरों को सात दिन का समय दिया। समयावधि में समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल की टंकी लगाने के लिए गांवों सड़कें तोड़े जाने, नहरों में पानी छोड़ने आदि मुद्दे उठाए गए। दिगंबर सिंह ने कहा कि गन्ना सुरक्षण से पहले मिल किसानों को भुगतान नहीं करती है, तो किसान अपने गन्ने को डीसीओ कार्यालय और कलक्ट्रेट में भरेगा। बिलाई चीनी मिल को कोई भी किसान गन्ना नहीं देगा। बैठक में कई विभागों के अफसर व किसानों की ओर से भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष चौधरी नितिन सिरोही, अतुल कुमार, गौरव कुमार जिंघाला, अरविंद राजपूत, तेजवीर सिंह, अंकित कुमार, सुरेंद्र सिंह, राकेश प्रधान, उत्तम सिंह, दर्शन सिंह फौजी, उदयवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें