फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चंदक - बाइक सवार युवकों ने गांव में घुसकर की फायरिंग

Thu, 02 Mar 2023 11:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने घेराबंदी कर कई युवकों को पकड़ा, बाइक छोड़कर भागे कई युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक। गांव भवानीपुर में बाइक पर सवार होकर आए दर्जनों युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। यह मामला छात्रों के दो गुटों के संघर्ष का बताया जा रहा है। विवाद में एक ही एक युवक घायल हुआ है। ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो आरोपी तीन बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
बृहस्पतिवार शाम थाना मंडावर के ग्राम भवानीपुर में बाइकों पर सवार होकर आए कुछ युवकों ने गाली गलौज की। साथ ही अवैध हथियारों से कई राउंड फायर कर दिए। फ़ायरिग की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने कुछ युवकों को पकड़ लिया। ग्रामीणों को आता देख बाकी युवक तीन बाइक छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मंडावर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर तीन बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मंडावर संजय कुमार ने बताया के पास के ही गांव रायपुर के एक छात्र के साथ भवानीपुर के युवक का विवाद चल रहा है। जिसके चलते कुछ युवक ग्राम भवानीपुर झगड़ा करने पहुंचे थे। जिनमें से कुछ युवकों को ग्रामीणों और पुलिस ने पकड़ लिया। एक युवक के सिर में चोट आई है, जिसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें