फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरान कर देगा ये वीडियो: बिना चालक ही दौड़ा ट्रैक्टर शोरूम में घुसा, कर्मचारियों ने जैसे-तैसे बचाई जान

Thu, 02 Mar 2023 04:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद में बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक शोरूम के बाहर खड़ा ट्रैक्टर बिना चालक के ही अचानक स्टार्ट होकर दौड़ पड़ा और सामने वाले शोरूम में जा घुसा। हालांकि हादसे में शोरूम कर्मी बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
शोरूम में घुसा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक शोरूम के बाहर खड़ा ट्रैक्टर बिना चालक के ही अचानक स्टार्ट होकर दौड़ पड़ा। स्टार्ट होकर ट्रैक्टर रोड क्रॉस करते हुए सामने स्थित एक शोरूम में जा घुसा। ट्रैक्टर के शोरूम में घुसने पर कर्मचारियों की सांसे फूल गईं। गनीमत रही कि कोई कर्मचारी उस वक्त शोरूम के गेट पर नहीं था। हालांकि रिशेप्सन पर एक युवक काम कर रहा था, उसने तुरंत खड़े होकर मालिक को सूचना दी। जैसे तैसे शोरूम के एक कर्मचारी ने हाथ से ट्रैक्टर का ब्रेक दबाकर उसे काबू किया। 

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार बिजनौर शहर में शोरूम में बाहर खड़ा ट्रैक्टर बिना चालक ही अचानक स्टार्ट होकर दौड़ पड़ा और शीशे तोड़कर शोरूम में जा घुसा। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। मंगलवार शाम शहर कोतवाली के सामने स्थित एक कंपनी के जूते के शोरूम के बाहर ट्रैक्टर खड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें: UP: अंतरराष्ट्रीय ध्यान गुरु दीपंकर महाराज पहुंचे बड़ौत, कहा-राम चरित मानस के बारे में भिक्षा यात्रा तय करेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट होकर चल पड़ा। जिसने शोरूम के शीशे तोड़ दिए और अंदर घुस जा घुसा। बताया गया कि यह ट्रैक्टर शांति समिति की बैठक में शामिल होने आए एक किसान ने खड़ा किया था। किसान के बैठक में जाने कुछ देर बाद ही ट्रैक्टर अचानक से स्टार्ट हो गया। ट्रैक्टर ने शोरूम में घुसने से पहले बाइक और साइकिल को भी तोड़ दिया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें