स्योहारा सीएचसी पर सड़क हादसे में हुई छात्र की मौत पर विलाप करते परिजन।
- सूचना मिलने पर धामपुर नूरपुर पुलिस सहित एसपी पूर्वी मौके पर पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। स्योहारा परीक्षा देकर लौट रहे एक बाइक सवार छात्र की छोटा हाथी वाहन से टकरा कर मौत हो गयी। घटना के बाद चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना नूरपुर, धामपुर व स्योहारा पुलिस सहित एसपी पूर्वी व सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
मंगलवार की दोपहर दो बजे आशीष कुमार भारती (19) पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम आनंदीपुर थाना अफजलगढ़ स्योहारा स्थित एक महाविद्यालय में परीक्षा देकर वापस जा रहा था कि ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित रामगंगा के पुल पर सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन से टकरा गया। जिसमें आशीष की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर धामपुर, नूरपुर व स्योहारा की पुलिस सहित एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल, सीओ धामपुर शुभ सुचित व थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि मृतक के पिता अशोक कुमार की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।