बिजनौर। बिजनौर मंडावर मार्ग पर मालन नदी पुल के पास दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक बाइक सवार बाबूराम (45) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। यह हादसा बृहस्पतिवार की शाम चार बजे हुआ।
गांव शहजादपुर निवासी बाबूराम नारायणपुर स्थित लिटिल एंगल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक थे। बृहस्पतिवार को बाबूराम किसी काम के चलते स्कूल में गए, जहां से बाइक द्वारा घर लौटते हुए मालन नदी पुल क पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। बाबूराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल लाया गया तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाबूराम अपने पीछे पत्नी और बेटी यशस्वी चौहान व वैष्णवी को रोता बिखलते छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।