फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार पुत्र की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। कोतवाली देहात मार्ग पर डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार 20 वर्षीय आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम गंजालपुर निवासी आदित्य अपने पिता जयप्रकाश (50 ) के साथ बाइक से नगीना आ रहा था। कोतवाली देहात मार्ग पर एलआरएस डिग्री कॉलेज के सामने खाली डंपर को ओवरटेक करने के प्रयास में उसकी बाइक डंपर की चपेट में आ गई। इस घटना में आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। नगीना के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जयप्रकाश को बिजनौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें