फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाइक सवारों ने रोडवेज बस के चालक-परिचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बस चालक की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावर। बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक करते हुए रोडवेज बस को रुकवा लिया। इसके बाद चालक और परिचालक की पिटाई की। बस में तोड़फोड़ का भी आरोप है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है जबकि दूसरा फरार है।
थाना नांगल के गांव सौफतपुर निवासी कलवा पुत्र हरवंशा रोडवेज बस चालक है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार की शाम सात बजे वह बिजनौर बस स्टैंड से परिचालक मनोज कुमार पुत्र रामकुवर गांव भोगली नगीना के साथ बस लेकर निकला। मंडावर मार्ग पर बस मालन नदी के पुल के पास बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर बस रुकवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों युवकों ने बस को चढ़कर उसके और परिचालक की पिटाई की। साथ ही बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी धर्मेंद्र पुत्र नरपाल निवासी पुलिस लाइन बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आशु वहां से भाग निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें