फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई बहन की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। ठाकुरद्वारा मार्ग पर रामगंगा नदी के पास किसी वाहन की टक्कर में बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों मौत से परिजनों में कोहराम मचा हैं। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

अफजलगढ़ मोहल्ला जैनुद्दीन निवासी शहाबुद्दीन का 22 वर्षीय पुत्र आसिफ अपनी 20 वर्षीय बहन फिरदौस को लेने स्योहारा क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आया था। बहन रिश्तेदारी में रह रही थी। बुधवार को दिन में एक बजे आसिफ बहन को बाइक से लेकर घर जा रहा था। ठाकुरद्वारा रोड पर बेरखेड़ा घाट के रामगंगा नदी के पुल के पास किसी वाहन से टक्कर के बाद बाइक सवार आसिफ और फिरदौस की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले कागजों के आधार पर दोनों के साथ की पहचान करके परिजनों को सूचना दी। परिजन दौड़ कर मौके पर पहुंचे। उसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आसिफ ने हेलमेट बाइक में लटका रखा था। हेलमेट लगा होता तो आसिफ की जान बच सकती थी। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ के मुताबिक बाइक से टक्कर होने वाले वाहन का पता नहीं चला। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें