फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसे में हादसा बाइक सवार युवक की मौत, पिकअप चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुए स्योहारा नूरपुर रोड पर भीषण सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक और पिकअप गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मिलक बेनीराम निवासी शिवकुमार (25) पुत्र नरेश सोमवार को किसी कार्य से नूरपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में गया था। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह ग्राम मंगलखेड़ा के पास भट्टे वाले मोड़ पर पहुंचा, तभी स्योहारा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी से उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिवकुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रारंभ में युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में बाइक के कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त शिवकुमार निवासी मिलक बेनीराम के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक व्याप्त हो गया । पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें