शेरकोट। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हाईवे पर मुबारकपुर कुंडा के निकट रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार अफजलगढ़ निवासी अर्चित (30) की मौत हो गई।
अर्चित बाइक से धामपुर जा रहा था। हाईवे पर मुबारकपुर कुंडा के पास सामने से आ रही रोडवेज बस की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में अर्चित गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई की तहरीर पर बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया । मृतक की अभी डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके 6 माह का एक बेटा है। हादसे के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अफजलगढ़ के एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था।