- चांदपुर-हल्दौर मार्ग पर चीनी मिल के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। चांदपुर-हल्दौर मार्ग पर चीनी मिल के पास किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
अमरोहा के थाना रजबपुर के गांव सकरपुर निवासी कोमल सिंह ने पुलिस को जानकारी दी। उसने बताया कि वह अपने जीजा गांव बमनौली निवासी आशु कुमार चौधरी (22) के साथ चांदपुर शुगर मिल से बमनौली जा रहे था। केन यार्ड के पास पहुंचने पर वह बाइक सड़क किनारे रोककर लघुशंका करने लगा। आशु बाइक के पास ही खड़ा था। तभी किसी वाहन ने आशु को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को निजी चिकित्सक के यहां ले गए, चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही आशु की मौत हो गई।
आशु चौधरी कुछ दिन पहले चांदपुर शुगर मिल में काम पर लगा था। आशु दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी करीब दो माह पहले शादी हुई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।