फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गन्ने से लदे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। बढ़ापुर-ढेला मार्ग पर गन्ने के लदे ट्रक ने बुलेट बाइक सवार ग्राम टांडा साहूवाला निवासी पुष्पेंद्र सिंह उर्फ मनीष (25) पुत्र धर्म सिंह को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके से ट्रक लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पीछाकर पकड़ लिया और ट्रक में तोड़फोड़ की। पुलिस ने उसे छुड़ाकर हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र सिंह रविवार की शाम बुलेट बाइक से नगीना से अपने गांव आ रहा था। बढ़ापुर-नगीना मार्ग से ढेला मार्ग पर भट्ठे के निकट मोड़ पर गन्ने से लदे ट्रक की चपेट में उसकी बाइक आ गई। ट्रक का पहिया पुष्पेंद्र के ऊपर से उतर गया। हादसे में पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। सूचना मिलने पर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और बाइकों से ट्रक का पीछा किया। ग्रामीणों ने ट्रक को बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर खो नदी के पुल पर पकड़ लिया और ट्रक में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत किया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और विदेश में रहकर काम करता था। इस समय वह गांव आया हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक व उसका चालक पुलिस हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें