मंडावली। हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे शिवभक्तों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।
थाना स्योहारा क्षेत्र के गांव रैनी निवासी अभिषेक (36 वर्ष) और मनजीत (35 वर्ष) रविवार को हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे थे। हरिद्वार जाते समय भागूवाला के कोटावाली नदी पुल के पास रात करीब 9:15 बजे फोरलेन पर शिवभक्तों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों शिवभक्त घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। मंडावली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।