मंडावली। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन मार्ग के डिवाइडर से बाइक टकराने पर बाइक सवार युवक घायल हो गए। मंगलवार को मंझाडी भट्टे के निकट डिवाइडर से बिजनौर के गांव ढेला निवासी रजनीश की बाइक टकरा गई। हादसे में रजनीश घायल हो गए। वह हरिद्वार से अपने गांव ढेला जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल के परिजनों को जानकारी दी। संवाद