फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वॉलीबाल यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करेगा बिजनौर का गगन

विज्ञापन
खेलों इंडिया यूथ गेम में यूपी की टीम के लिए चयनित बिजनौर के गगन कुमार।
विज्ञापन
वॉलीबाल यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करेगा बिजनौर का गगन
विज्ञापन

-खेलो इंडिया यूथ गेम में प्रतिभाग करेगी यूपी टीम
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में युवा खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वॉलीबाल खेल में भी खिलाड़ी बिजनौर का नाम रोशन कर रहे हैं। बिजनौर के गगन कुमार का चयन यूपी टीम में खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए हुआ है। वह इस प्रतियोगिता में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

बिजनौर के गांव हादरपुर निवासी गगन कुमार पुत्र मनोज कुमार डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स कॉलेज अयोध्या में पढ़ रहा है। वॉलीबाल के क्षेत्र में गगन अपनी प्रतिभा निखार खेल जगत में नाम रोशन कर रहा है। हाल ही मध्यप्रदेश में आयोजित यूथ नेशनल खेल में भी गगन ने यूपी की टीम से प्रतिभाग किया था। इसके बाद अब गगन का चयन अंडर-18 में खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए यूपी टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 30 जनवरी से तीन फरवरी तक भोपाल में आयोजित होगी। गगन कुमार ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और कोच अजित तोमर को दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें