फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जेल में गूंज रहा गायत्री मंत्र, योग में लीन बंदी

विज्ञापन
बिजनौर जिला कारागार में योग करते करते बंदी।
विज्ञापन
जेल में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
विज्ञापन

फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर।
जेल में इन दिनों गायत्री मंत्र गूंज रहा है। दरअसल बंदियों के आध्यात्मिक और नैतिक उत्थान के लिए योग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। जिसमें बंदी गायत्री मंत्र का भी उच्चारण कर रहे हैं। शिविर में मुस्लिम बंदी भी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से जिला कारागार पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारम्भ जेलर शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। प्रथम दिन शान्तिकुंज हरिद्वार से आए योगाचार्य रविप्रकाश और राकेश वर्मा ने बन्दियों को गायत्री मंत्र का उच्चारण कराकर प्रार्थना कराई। साथ ही विभिन्न यौगिक क्रियाओं के विषय में जानकारी प्रदान दी। इसके बाद योग प्रशिक्षकों ने बंदियों को योगासन कराए। योग प्रशिक्षकों द्वारा उक्त क्रियाओं से मनुष्य को होने वाले लाभ से भी अवगत कराया गया। जेल अधीक्षक अदिति श्रीवास्तव ने योगाचार्यों का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें