फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर की बेटी रोचित बनी फ्लाइंग ऑफिसर

विज्ञापन
बिजनौर फ्लाइंग आफिसर बनी रोचित राजपूत अपने परिवार के साथ।
विज्ञापन
बिजनौर। जिले की बेटियां खेल से लेकर सरकारी नौकरियों में मुकाम हासिल कर रही है। बिजनौर की बेटी रोचित राजपूत भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनी है। रोचित के फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर परिवार में खुशी का माहौल है। बिजनौर के गांव जाफराबाद कुरई निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह की पुत्री रोचित राजपूत का चयन भारतीय वायु सेना में हुआ था। 21 जनवरी को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रोचित भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गई। रोचित ने डेढ़ साल का प्रशिक्षण लिया। रोचित ने बताया कि उसने छह माह का प्रशिक्षण वायु सेना अकादमी डुंडीगल और एक वर्ष वायु सेना तकनीकी कॉलेज बैंगलोर से लिया। रोचित का भाई अमित प्रताप भी सेना में मेजर है। रोचित ने आगे कहा कि वह भारतीय वायु सेना में गांव में पहली महिला अधिकारी है। वहीं वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर पिता योगेंद्र सिंह और माता संगीता राजपूत को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें