फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर:: आग में जलकर राख हो गए बेटी की शादी के अरमान

Mon, 30 Jan 2023 01:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
हल्दौर के गांव कूकड़ा इस्लामपुर में घर में शॉट सर्किट से लगी आग से जला सामान।
विज्ञापन
हापुड़ गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन


- दहेज के लिए घर में रखा सामान और पांच लाख की नकदी जली

- शॉट सर्किट से घर में लगी आग, दो बीघा जमीन बेचकर जुटाई थी शादी के लिए रकम

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

हल्दौर। घर में शॉट सर्किट से लगी आग में बेटी की शादी के अरमान जलकर राख हो गए। बेटी की शादी में देने के लिए घर में रखा दहेज का सामान और पांच लाख रुपये की नकदी भी राख में तब्दील हो गई। परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन


गांव कूकड़ा इस्लामपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह चौहान की पुत्री की शादी सात फरवरी को होनी थी। दो फरवरी को रिश्ता हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव सदपुर में होना था। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की देर रात पर परिजन नीचे घर के एक कमरे में सोए हुए थे। पुत्री के शादी के लिए जुटाया गया दहेज पहली मंजिल के एक कमरे में रखा हुआ था। आग में दहेज का सामान, गेहूं व घरेलू अन्य सामान समेत इसी कमरे की दीवार पर जड़ित लकड़ी से बनी अलमारी के अंदर रखे करीब पांच लाख रुपये भी जल गए। उस समय बिजली चालू थी। शोर सुनकर मौके मौके पर पहुंचे लोगों ने हल्दौर बिजलीघर पर फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने अपने-अपने घरों से बाल्टियों से पानी लाकर घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। ओमप्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी के लिए जंगल की करीब दो बीघा जमीन बेचकर शादी के लिए रकम जमा की थी। उन्होंने बताया कि आग लगने से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें