फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, सड़क किनारे मिली स्टार्ट बाइक, चप्पल और मोबाइल, गुलदार पर शक

Thu, 17 Aug 2023 02:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र रामपुर निवासी एक युवक रहस्यमय परिस्थिति में गायब हो गया। गुलदार द्वारा उठा ले जाने की आशंका पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Bijnor News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर निवासी एक युवक रहस्यमय परिस्थिति में गायब हो गया। गुलदार द्वारा उठा ले जाने की आशंका पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


ग्राम बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर निवासी रामकुमार का (24) पुत्र ललित गुरुवार को अपने घर से जंगल के लिए गया था। उसका खेत रामपुर से मानपुर मार्ग पर पड़ता है। दोपहर लगभग 12:30 बजे ग्राम मंगोलपुर से आ रहे सफाई कर्मचारियों ने ललित की मोटरसाइकिल, चप्पल तथा मोबाइल पड़ा हुआ देखा तब वह रुक गए। मोटरसाइकिल स्टार्ट थी और सड़क के किनारे ही गिरी हुई पड़ी थी।

Trending Videos
विज्ञापन

मोटरसाइकिल से लगभग 10 मीटर आगे ललित का मोबाइल फोन पड़ा था जबकि उसकी दोनों चप्पल भी पांच मीटर की दूरी से पड़ी हुई थी। गुलदार की आशंका होने पर उन्होंने शोर मचा दिया। इस दौरान सैकड़ो लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ललित के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस तथा वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने ड्रोन उड़ा कर ललित की तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।

वन विभाग के अनुसार मौके पर खून के निशान या ऐसा कोई भी सुराग नहीं मिला है जिससे कहा जा सके कि गुलदार ही ललित को उठाकर ले गया है। मामले की जांच की जा रही है घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें