फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 11 Jul 2026 01:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के स्योहारा में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के स्योहारा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रात में हुआ दर्दनाक हादसा

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इस्लामनगर निवासी 30 वर्षीय मोहन उर्फ मोन्टी पुत्र चन्दू सिंह शुक्रवार रात करीब दस बजे घर से स्योहारा रेलवे फाटक की ओर जा रहा था। जियारत के सामने पहुंचने पर यूपी 20 एटी 4183 नंबर के दस पहिया ट्रक ने कथित रूप से तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया।

चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मृतक के पिता चन्दू सिंह की तहरीर पर थाना स्योहारा में ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें