पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में सांप के काटने से युवक की मौत हो गई। यहां गांव अस्करीपुर में एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस बिजनौर भेजा है।
थानार्गत गांव अस्करीपुर निवासी नरेश शर्मा (45) की पत्नी अंजू तीन बच्चों समेत मायके शाहपुर सुक्खा किरतपुर गई थी। घर में नरेश शर्मा अकेला था।
यह भी पढ़ें: Meerut: हस्तिनापुर से चांदपुर जाना है तो न जाएं, गंगा के उफान में समा गई एप्रोच रोड, आवागमन बिल्कुल ठप
बताया गया कि रविवार की अर्द्धरात्रि को नरेश ने अपने चचेरे भाई जयकुमार को फोन पर तबियत खराब बताते हुए डाक्टर को बुलाने की बात कही। जयकुमार गांव के ही एक डाक्टर को लेकर पहुंचा। डाक्टर ने नरेश को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
प्रथमदृष्टया नरेश की मौत सर्पदंश से होना माना जा रहा है। सोमवार को सुबह पति की मौत की खबर पाकर पत्नी घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस बिजनौर भेजा है। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नरेश की मौत के कारण का पता लगेगा।