फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बारिश से जीवन अस्त व्यस्त, टूटा दस सालों का रिकाॅर्ड

Mon, 26 Jun 2023 09:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बिजनौर में रविवार को घनघोर बारिश जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया बारिश ने 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है।
विज्ञापन
अंडरपास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले में रविवार को घनघोर बारिश से जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। एक दिन में बादलों के बरसने से दस सालों का रिकाॅर्ड टूट गया है। नजीबाबाद इलाके में 247 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि नगीना में बारिश का आंकड़ा 140 मिमी रहा। झमाझम बारिश से खेत, खलिहान लबालब हो गए। फसलों के लिए यह बारिश मुफीद रही। बरसात के चलते नालियां उफन गईं और जलभराव देखने को मिला।
विज्ञापन


रविवार को सुबह पांच बजे से बारिश पड़ने का सिलसिला शुरू हुआ। देखते ही देखते कुछ देर में मूसलादार बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद करीब दो बजे तक रूक-रूककर बारिश होती रही। इसके बाद बारिश रूक गई। मगर आसमान में काले बादल छाए रहे। बारिश पड़ने से एक तरफ जहां फायदा हुआ। वहीं दूसरी ओर पूरे दिन जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। कामकाजी लोग भी घरों से नहीं निकल पाए।

तेज बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई। फसलें भी जलमग्न हो गईं। गली, मोहल्लों में भी नालियां उफन गईं। जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया। नजीबाबाद मार्ग पर भी जलभराव होने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई। राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद के मौसम वेधशाला प्रभारी सुनील कुमार ने बताया पिछले सात घंटों के भीतर नजीबाबाद में 247 मिलीमीटर वर्षा हुई है। वहीं नगीना कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार के मुताबिक रविवार को नगीना में 140 एमएम वर्षा दर्ज हुई है।
विज्ञापन


शनिवार को हुई थी 105.4 एमएम बारिश
बिजनौर में शनिवार को 105.4 एमएम बारिश हुई। दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में बदलाव हो गया। शनिवार और रविवार को जिले में 352.4 एमएम पानी बरसा। इतनी बारिश होने से तापमान में भी करीब 7.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें