फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, पिता और भाई झुलसे; नल ठीक करते समय हादसा

Thu, 22 Oct 2026 06:11 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

हाजी मुस्तकीम अपने दो बेटों अफजाल और अशफाक के साथ हैंडपंप को ठीक कर रहे थे। लोहे का सरिया ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से टकरा गया। अफजाल की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरेवली में बृहस्पतिवार को बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 35 वर्षीय अफजाल की मौत हो गई, जबकि उसके पिता हाजी मुस्तकीम और भाई अशफाक झुलस गए। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। इस घटना से ग्रामीणों में रोष है।

विज्ञापन
Trending Videos

गांव के लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार को हाजी मुस्तकीम दो पुत्रों अशफाक और अफजाल के साथ घर के बाहर हैंडपंप को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। वह हैंडपंप के भीतर से लोहे के पाइप को निकालकर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान लोहे की नाल घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इससे करंट लगने पर अफजाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि अशफाक और उनके पिता हाजी मुस्तकीम गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से ग्राम के लोगों में आक्रोश है।

गांव के इस्माइल, इजहार, महेंद्र सिंह, मेघराज सिंह, जसवंत सिंह, जयपाल सिंह सहित अन्य का कहना है कि कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से जर्जर हाईटेंशन लाइन ठीक करने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच के बाद विधिक कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन

विद्युत निगम के अवर अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि यदि इन लोगों को हाईटेंशन लाइन के नीचे काम करना था तो इसकी पहले से सूचना देनी चाहिए थी। इससे बिजली आपूर्ति बंद करा देते लेकिन अकसर गांव के लोग बगैर सूचना के इस प्रकार के कार्य करने लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें