फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर के श्रमिक इस्राइल में भवनों को देंगे नया आकार

Wed, 27 Dec 2023 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- इजराइल में भवन निर्माण करने के लिए श्रमिकों के मांगे जा रहे हैं आवेदन
विज्ञापन

- युद्ध की वजह से इस्राइल में भवन हुए क्षतिग्रस्त, श्रमिकों की जरूरत
- नंबर गेम -
- 10 हजार श्रमिक इस्राइल भेजने के लिए उत्तर प्रदेश से मांगे गए हैं
- 133 श्रमिक बिजनौर से भेजने के लिए मुख्यालय से पाया पत्र
- 40 श्रमिकों को आवेदन करने के लिए बिजनौर में किया गया चिन्हित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर के श्रमिक अब इस्राइल में भवनों को नया आकार देंगे। जी, हां इजराइल में भवनों का निर्माण कार्य करने के लिए भारत सरकार की ओर से श्रमिकों के आवेदन मांगे गए हैं। युद्ध की वजह से इस्राइल में भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। श्रमिकों की संख्या कम होने से मदद मांगी गई है। जिसकी वजह से भारत से निर्माण श्रमिक इस्राइल भेजे जा रहे हैं।
श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यूपी से इस्राइल भेजने के लिए 10 हजार निर्माण श्रमिक मांगे गए हैं। जिसके लिए श्रमिकों के आवेदन मांगे जा रहे हैं। बिजनौर से 133 श्रमिकों के आवेदन मांगे हैं। जिसके चलते श्रम विभाग ने 40 निर्माण श्रमिकों को चिह्नित कर लिया है। उनके कागजात कार्यालय में मंगाकर जांच की जा रही है। राष्ट्रीय कौशल विकास काॅरपोरेशन के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

राजमिस्त्री, टाइल्स कारीगर, शटरिंग कारीगर, जाल बनाने वाले कारीगर का कार्यों के लिए श्रमिकों के आवेदन मांगे गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विदेश में कार्य करने के लिए पहली बार श्रमिकों के आवेदन मांगे गए हैं।
- दिल्ली में एक कंपनी लेगी श्रमिकों का टेस्ट
इस्राइल के लिए जो श्रमिक आवेदन करेंगे। उनका टेस्ट दिल्ली में एक कंपनी लेगी। जो श्रमिक जिस कार्य से संबंध रखेगा, उससे टेस्ट के दौरान वह काम कराकर देखा जाएगा। इसके लिए जनवरी के पहले सप्ताह तक आवेदन मांगे गए हैं।
- श्रमिकों के आवेदन के लिए यह पात्रता जरूरी
श्रमिक का पासपोर्ट होना अनिवार्य है। श्रमिक को कम से कम एक वर्ष और अधिकतम पांच वर्ष की सेवा देना अनिवार्य है। श्रमिक अंग्रेजी भाषा को समझने, बोलने, पढ़ने में सक्षम होना चाहिए। इसके अलावा श्रमिक या श्रमिक परिवार ने पहले कभी इस्राइल में कार्य न किया हो। श्रमिक की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष होनी चाहिए। श्रमिक को कम से कम तीन वर्ष कार्य का अनुभव होना चाहिए।
- श्रमिकों को मिलेगा यह वेतन
श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन श्रमिकों के इस्राइल में निर्माण कार्य के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उन्हें करीब 1,25,000 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साथ ही श्रमिक को 15000 रुपये प्रतिमाह बोनस फंड के रूप में दिया जाएगा। जो कंपनी के खाते में जमा रहेगा, कार्य समाप्ति पर वापस होगा। श्रमिक को आने जाने का व्यय स्वयं वहन करना होगा।
विज्ञापन

- भारत सरकार की ओर से इस्राइल में निर्माण कार्य करने के लिए श्रमिकों के आवेदन मांगे गए हैं। 40 श्रमिकों को चिह्नित कर लिया गया है। अभी इन श्रमिकों के कागजों की जांच की जाएगी। इस्राइल में युद्ध चलने की वजह से क्षतिग्रस्त भवनों को ठीक करने के लिए श्रमिकों की जरूरत है। - केके गुप्ता, सहायक श्रम आयुक्त, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें