फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद को हराकर बिजनौर ने जीता फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद को हराकर बिजनौर ने जीता फाइनल
विज्ञापन

बेगावाला (बिजनौर)। किसान इंटर कॉलेज मंडावली में मंडल स्तरीय हैंड बॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ उप जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने किया। सीनियर बालिका और सब जूनियर बालिका वर्ग में बिजनौर ने फाइनल जीता।
प्रतियोगिता में मुरादाबाद, संभल, अमरोहा और बिजनौर जनपदों की टीमों ने भाग लिया। पहला मैच मुरादाबाद से अमरोहा के बीच बालक वर्ग में हुआ। जो मुरादाबाद ने 5-3 के अंतर से अमरोहा को पराजित किया। दूसरा मैच संभल और बिजनौर के बीच हुआ, जिसमें बिजनौर ने संभल को 7-4 के अंतर से पराजित किया। बालक वर्ग अंडर 14 में बिजनौर ने मुरादाबाद को पराजित किया। सब जूनियर बालक वर्ग में मुरादाबाद की टीम ने 8-4 के अंतर से बिजनौर को पराजित किया और फाइनल में मुरादाबाद ने 5-3 के अंतर से संभल को पराजित किया।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग में प्रथम मैच फाइनल मुरादाबाद और बिजनौर के बीच खेला गया, जिसमें बिजनौर ने मुरादाबाद को 5-3 के अंतर से पराजित किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में बिजनौर ने मुरादाबाद को 4-3 के अंतर से पराजित कर फाइनल जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सुनीति त्यागी ने खिलाड़ियों के खेल के प्रति लगाव का आभार व्यक्त किया। खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में सिरिल रमन, पूनम, पूरुजीत सिंह, शिवम सिंह, शहजेब, वर्षा भटनागर, उषा यादव, जितेंद्र सिंह, प्रेम शंकर पांडे, उदयवीर सिंह, ओंकार सिंह, सत्यपाल सिंह आदि का सहयोग रहा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें