फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: महिला ने एसडीएम परिसर में तीन बच्चों के साथ किया आत्मदाह का प्रयास, बमुश्किल बचाई जान

Thu, 23 Mar 2023 03:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद के धामपुर में विधवा महिला ने एसडीएम परिसर में तीन बच्चों के साथ आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचा महिला के प्रयास को विफल किया। मामले में सीओ ने कोतवाल को आरोपियों पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करने के दिए निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के धामपुर थानाक्षेत्र के गांव ढक्काकर्मचंद निवासी एक विधवा महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ बोतल में ज्वलनशील पदार्थ ले जाकर एसडीएम परिसर में आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहां पर मौजूद लोगों ने महिला की स्थिति को समझकर शोर मचाकर घटना की सूचना सीओ कार्यालय में पुलिस कर्मियों को दी। कुछ ही देर के बाद सीओ कार्यालय से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को हिरासत में लेने के बाद सीओ इंदू सिद्वार्थ के समक्ष पेश किया। सीओ ने महिला की व्यथा को सुनने के बाद कोतवाल धामपुर को आरोपियों पर नामजद रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव ढक्काकर्मचंद निवासी स्व. सुरेश कुमार की पत्नी ज्योति ने बताया कि उसके पति की पांच साल मौत हो गई है। वह तीन बच्चों की मां है। उनकी आर्थिक स्थिति बदहाल है। जब से उसके पति का निधन हुआ है। तब से उसके दो जेठ प्रमोद और भगीरथ परेशान कर रहे है। इन लोगों ने परिवार के सदस्यों के साथ जीना मुश्किल कर दिया है। उसके पति की हिस्से के कृषि भूमि भी उसे नहीं दे रहे है।

यह भी पढ़ें: Meerut : कुट्टू से बना भोजन खाने से सौ से ज्यादा लोग बीमार, मचा हड़कंप, दुकानदार को पुलिस ने उठाया
विज्ञापन


चार दिन पहले आरोपियों ने उसके मकान पर कब्जा करने को उसके सामान को बाहर निकाल कर फेंक दिया और विरोध किया तो आरोपियों ने उसे और उसके तीनों बच्चों को मारपीट कर घर से निकाल कर दिया। पिछले दिनों हुई बारिश में भी उसने किसी तरह से ठंड में अपने बच्चों के साथ समय बिताया।
विज्ञापन


परिजनों ने धमकी दी है कि यदि वह फिर से गांव में आ गई तो वह जिंदा नहीं छोडेंगे। ऐसे में वह क्या करती। महिला ने बताया कि वह कई बार हलके की पुलिस को अवगत करा चुकी । पर जब पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं तो उसे यह कदम उठाने को विवश होना पड़ा। सीओ का कहना है कि उनके स्तर से आरोपियों पर कार्रवाई करने को निर्देश दिए है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें