फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: दोस्त के साथ होटल में देखा, तो युवक ने पत्नी को कर दिया गंजा, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

Fri, 12 Sep 2025 08:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

नगीना के एक गांव में युवक ने पत्नी को जलाना चाहा तो परिजन और तीन बच्चे आड़े आ गए। पुलिस ने आकर युवक को गिरफ्तार कर लिया और शांति भंग में उसका चालान कर दिया। महिला ने भी परिवार बचाने के लिए सख्त कार्रवाई कराने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
महिला। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगीना थानाक्षेत्र के एक गांव में अनैतिक संबंधों के शक में एक युवक ने पत्नी के सिर पर उस्तरा चलाकर उसे गंजा कर दिया। इसके बाद पेट्रोल छिड़कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। परिवार वालों ने फोन करके पुलिस बुला ली। तब कहीं जाकर महिला की जान बची। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो महिला थाने पहुंच गई और आरोपी के पक्ष में उतर आई। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
विज्ञापन

 

घटना बुधवार रात 11 बजे की है। पीड़ित महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके पति को शक है कि वह किसी दूसरे व्यक्ति से बात करती है। बुधवार रात शक के कारण पति ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से पिटाई की। इसके बाद आरोपी उस्तरा उठा लाया और जबरन उसके सिर के बाल काट दिए। गंजा करने के बाद उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े और उन्होंने महिला को बचाते हुए पुलिस को सूचना दी।
 

बताया गया कि आरोपी बाल काटने का काम करता है। आरोपी ने पत्नी को कुछ दिन पहले नजीबाबाद के एक होटल से दोस्त के संग निकलते हुए देख लिया था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ। पिछले चार-पांच दिनों से इसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। 
 

बुधवार रात महिला फोन पर बात कर रही थी जिसे देखकर वह भड़क गया। सीओ नगीना ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। अब महिला समझौता करने की बात कह रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसका शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है।
 
विज्ञापन

घर-परिवार की खातिर महिला ने पति को दे दिया अभयदान
पुलिस के अनुसार पति की गिरफ्तारी के बाद महिला थाने पहुंची, जिसने पति पर लगाए गए सभी आरोपों को गलत बता दिया। महिला ने यहां तक कह दिया कि यह उनका पारिवारिक मामला है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। एसडीएम कोर्ट से भी आरोपी को जमानत मिल गई और वह शुक्रवार की शाम अपने गांव में घूमता दिखाई दिया। बता दें कि महिला की शादी 12 साल पहले नगीना देहात क्षेत्र के एक गांव में इस युवक से हुई थी। अब महिला के तीन बच्चे हैं।

ये भी देखें...
Bijnor: सदर विधायक सुचि व उनके पति की पूर्व सांसद भारतेंद्र से दिखी तनातनी, जलशक्ति मंत्री ने कराया शांत    


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें