फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बेकरी में बिस्कुट जला तो मालिक ने कारीगर को तेल डालकर जलाया, गंभीर हालत में दिल्ली किया रेफर

Wed, 29 Jan 2025 12:35 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनाैर जनपद के नूरपुर में बिस्कुट जलने पर मालिक ने कारीगर पर जुल्म ढहाए। कारीगर पर खाैलता तेल डालकर उसे जला दिया गया। कारीगर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बिजनाैर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनाैर जनपद के नूरपुर में बेकरी में बिस्कुट जलने पर मालिक ने कारीगर पर जुल्म ढहाए। आगबबूला हुए बेकरी स्वामी अकरम ने कारीगर सलीम को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। जिसमें सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर दौड़े अन्य लोगों ने बामुश्किल उसे बचाया लेकिन तब तक वह काफी हद तक झुलस गया था। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव पोटी निवासी अकरम हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक बिस्कुट बेकरी चलाता है। जिसमें क्षेत्र के गांव पोटा निवासी सलीम व मेहताब पुत्रगण अब्दुल मजीद कारीगर का काम करते हैं।
विज्ञापन

बताया गया है कि गत 22 जनवरी की रात बेकरी में बिस्कुट जलने की शिकायत पर बेकरी स्वामी के पुत्रों बिलाल व एहसान ने सलीम को गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने के बाद उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। पीड़ित के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घटना स्थल पर दौड़े उसके भाई मेहताब को भी परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए चुपचाप रहने की बात कही।

आरोप है कि पूर्व में भी बेकरी स्वामी ने रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट की थी। पीड़ित ने परिवार को घटना की जानकारी दी जिस पर परिजन घायल सलीम को उपचार के लिए निजी अस्पताल मुरादाबाद ले गए, लेकिन हालत गंभीर बताते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

हालांकि कानूनी कार्रवाई के लिए परिजनों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन घटना को गैर राज्य में होना बताते हुए अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फिलहाल पीड़ित को उपचार के लिए परिजन दिल्ली ले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें