फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर का नाम रोशन: विवेक राणा दिव्यांग प्रेरणा स्रोत रोल मॉडल अवार्ड से सम्मानित,बधाई देने वालों का लगा तांता

Sat, 03 Dec 2022 10:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

विवेक राणा ने बिजनौर का नाम रोशन किया है। विवेक राणा को लखनऊ में दिव्यांग प्रेरणा स्रोत रोल मॉडल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन
बिजनौर के विवेक राणा को लखनऊ में किया गया सम्मानित। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले के हल्दौर ब्लाक के विवेक राणा को दिव्यांगों के लिए प्रेरणा श्रोत रोल मॉडल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रदेश के दिव्यांग सशक्तिकरण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान प्रदान किया।

विज्ञापन


विवेक राणा हल्दौर ब्लाक के ग्राम चंदनपुरा पोस्ट विदुर कुटी का रहने वाला है। विवेक अच्छा एथलीट है। उसने दिव्यांगता को प्रतिभा प्रदर्शन में बाधा नहीं बनने दिया। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि विवेक राणा ने विभिन्न स्तर की प्रतियोगिता में एथलीट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 

अजय कुमार के अनुसार दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही वह अन्य दिव्यांग के लिए प्रेरणा स्रोत बना। जिससे विवेक राणा का राज्य स्तरीय दिव्यांग रोल मॉडल अवार्ड के लिए चयन हुआ। विवेक राणा के चयन से जिले का गौरव बढ़ा है। साथ ही अन्य दिव्यांग जन इससे प्रेरणा लेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: याकूब पर शिकंजा: पुलिस ने बढ़ाई पूर्व मंत्री की मुश्किलें, बेटा जेल में ले रहा मौज, चौंका देंगे अंदर के राज
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने पहनाया मेडल 
जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी अजय कुमार के अनुसार विवेक राणा को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग सशक्तिकरण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने 25000 रुपये , प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया है। बताया कि 25000 रुपये की धनराशि विवेक राणा के बैंक खाते जमा होगी। विवेक राणा पुरस्कार मिलने से खुश हैं। विवेक राणा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पढ़ा मुस्लिमों का मन, बोले-बिना भेदभाव विकास कर रही भाजपा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें